सांची विधानसभा उपचुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक तथा पुलिस प्रेक्षक नियुक्त –
( रायसेन )
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सांची विधानसभा उप चुनाव संबंधी कार्य संपादन के लिए श्री कृपानंद झा आईएएस को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक श्री झा का मोबाईल नम्बर 7587978235 तथा दूरभाष नम्बर 07482-222454 है। इसी प्रकार निर्वाचन आयोग द्वारा श्री जितेन्द्र मिश्रा आईपीएस को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रेक्षक श्री मिश्रा का मोबाईल नम्बर-7587978274 तथा दूरभाष नम्बर 07482-222455 है।
