कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शारदा मंदिर में देवी का दर्शन

( शहडोल ) 

दुर्गोंत्सव के मद्देनजर व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

      कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल ने आज शायं नगर में स्थित प्राचीन शारदा मंदिर में पहुंचकर मॉ शारदा की पूजा अर्चना कर दर्शन किया तथा मंदिर के बाहर  नव दुर्गा के समय होने वाली दर्शनार्थियों  की भीड़  को व्यवस्थित बनाने के निर्देश मंदिर के पुजारी को दिये।
उन्होन कहा कि, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आने वाले श्रद्धालुओ से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग आवश्यक रूप से कराया जाएं, जिससे दर्शनार्थियों एवं आम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होने मंदिर के  व्यवस्थापकों एवं पुजारियों को निर्देशित किया कि, मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का भण्डारा, प्रसाद वितरण इत्यादि दिशा-निर्देशो का पालन करते हुए न किया जाएं तथा दो गज की दूरी बनाए रखने हेतु सभी मिलकर सहयोग करें, यह ध्यान रखा जाएं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्‍य, उप पुलिस अधीक्षक श्री व्ही.डी. पाण्डेय, नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, तहसीलदार सोहागपुर श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, राजस्व निरीक्षक श्री कौशलेन्द्र मिश्रा सहित  नगरपालिका का अमला एवं अन्य अधिकारी साथ में थें।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें