कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात –
( जबलपुर )
ईद मिलाद-उन-नबी के त्यौहार के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अनुविभागीय दंडाधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है।
इस बारे में आज गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक एसडीएम जबलपुर नम:शिवाय अरजरिया को कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना गोहलपुर एवं आधारताल क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। श्री अरजरिया के सहायतार्थ नायब तहसीलदार जबलपुर संदीप जायसवाल, तहसीलदार गोरखपुर अनूप श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार आधारताल गौरव पांडे को तैनात किया गया है। एसडीएम आधारताल ऋषभ जैन को थाना हनुमानताल का संपूर्ण प्रभार दिया गया एवं उनके साथ तहसीलदार आधारताल प्रदीप मिश्रा को नियुक्त किया गया है। एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी को थाना ओमती एवं केन्ट क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। श्रीमती अवस्थी के सहायतार्थ तहसीलदार पाटन स्वाति आर सूर्या, नायब तहसीलदार रांझी नीरज तखरया एवं नायब तहसीलदार बरगी राजेन्द्र कुमार शुक्ला को तैनात किया गया है। इसी प्रकार एसडीएम गोरखपुर मणिन्द्र कुमार सिंह थाना गढ़ा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्य में उनकी सहायता के लिए नायब तहसीलदार गोरखपुर कर्तव्य अग्रवाल को तैनात किया गया है।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश में सभी एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने की आशंका होने पर इसकी सूचना तुरंत अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर एवं हर्ष दीक्षित एवं पुलिस कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये गये हैं।
