सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा 02 से 12 नवंबर तक किसान पखवाड़ा का आयोजन –

( बालाघाट )

सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 02 नवंबर से दिनांक 12 नवंबर 2020 तक किसान पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाडा के दौरान छिंदवाडा क्षेत्र के तीन जिलों छिंदवाडा, सिवनी एवं बालाघाट जिलों में विशेष किसान पखवाडा कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्‍यम से बैंक की विविध किसान ऋण योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं ऋण वितरण का कार्य संपादित किया जावेगा।

सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मेहेर कुमार पाणीग्राही ने बताया कि हमारे बैंक की अधिकांश शाखाएं अर्धशहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में है. अत: किसानों को उनसे संबंधित विविध ऋण योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु एवं उन्‍हें इस हेतु प्रोत्‍साहित किये जाने हेतु इससे संबंधित कैंपों का आयेाजन किया जा रहा है। उन्‍होंने कृषक भाईयों से अनुरोध किया कि वे बैंक की विविध ऋण योजनाओं का लाभ उठावें। बैंक द्वारा आसान एवं सरल शर्तों पर उन्‍हें ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है। उल्‍लेखनीय है कि सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति का संयोजक है एवं छिंदवाडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों में अग्रणी बैंक की भूमिका का निर्वाह कर रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें