वृद्धाश्रम जिला हरदा में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन –

( हरदा )

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह की उपस्थिति में आज 31 अक्टूबर 2020 को राष्टीय एकता दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा देश को एकजुट करने के प्रयास को सफल बनाने हेतु उनके विचारों से अवगत करवाया गया तथा संविधान की प्रस्तावना में एकता एवं अखंडता कि विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । शिविर में वृद्धाश्रम प्रबंधक श्री बी.एस. राजपूत एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें