मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन हेतु मतदान दल रवाना, आज होगा मतदान –

( खण्डवा )

मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित डाइट परिसर से सोमवार सुबह मतदान दल रवाना हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने मतदान दलों की सुविधा के लिए डाइट-बी.एड कॉलेज परिसर में व्यवस्थित काउन्टर्स बनवाकर व्यवस्था की थी। सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित स्थान पर ही ईव्हीएम, वीवीपैट व अन्य मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मतदान दलों को ले जाने वाली पहली बस को अपने समक्ष रवाना किया।

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने इस दौरान मैदान में बनाए गए सेक्टर्स में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान दलों को संक्षिप्त प्रशिक्षण देकर रवाना किया। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि वे निडर होकर स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से मतदान सम्पन्न कराएं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें