करवाचौथ और दीपावली में स्वसहायता समूह के दिये की धूम

कटनी –

करवाचौथ और दीवाली के अवसर पर मिट्टी के बने करवा, दीपक, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और एैसे कई खिलौने लेकर आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूह इस बार बाजार में आ रहे हैं। विकासखण्ड रीठी के ग्राम बिलहरी में मूर्तिकार स्वसहायता समूह की 10 महिला सदस्य और ढीमरखेड़ा के ग्राम पड़रभटा के पूजा स्वसहायता समूह की 5 महिला सदस्यों ने व्यापक स्तर पर करवा दीपक, मिट्टी की सजावटी वस्तुयें और लक्ष्मी गणेश की पूजा की मूर्तियों का निर्माण किया है। परम्परागत और कलात्मक शैली में निर्मित पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की बाजार में अलग ही मांग हो रही है। आजीविका मिशन की महिला स्वसमूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के सुगम विक्रय के लिये नगर निगम क्षेत्र में बस स्टेण्ड के पास आजीविका हाट बाजार भी संचालित की जा रही है। जहां से इन स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सजावटी वस्तुयें एवं करवा दीपक इत्यादि आसानी से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें