’केन्द्रीय छात्रवृत्ति के लिये दिव्यांग छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित’ –

( विदिशा )

दिव्यांग छात्र-छात्राओं से विभिन्न श्रेणियों में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये 31 अक्टूबर 2020 से बढ़ाकर अब 30 नवम्बर 2020 तक आवेदन मंगाये गए हैं।
संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण श्री आरके सिंह ने जानकारी दी कि ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राएं जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है तथा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए हैं वे प्री-मैट्रिक कक्षा 11 से स्नातकोत्तर स्तर तक के लिये केन्द्रीय छात्रवृत्ति के लिये 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिन दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की वार्षिक आय 6 लाख रूपए है वे टॉप क्लास उत्कृष्टता के 241 अधिसूचित संस्थानों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमाधारी दिव्यांग छात्रों के लिये उच्च श्रेणी शिक्षा वर्ष 2020-21 के लिये 31 अक्टूबर 2020 से बढ़ाकर 30 नवम्बर 2020 तक आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें