मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट गाईड द्वारा कोविड-19 से बचाव की गतिविधियां

कटनी –

भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ कटनी के तत्वाधान में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी से बी0बी0 दुबे के निर्देशन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस से स्काउट गाइड स्थापना दिवस 7 नवंबर तक कोविड-19 जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज रविवार 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ के रूप में स्काउट गाईड द्वारा शहर के मिशिन चौक में मास्क वितरण एवं गुलाब का फूल भेंट कर जन सामान्य को कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क का उपयोग करने हेतु संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सूबेदार विनोद दुबे द्वारा स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं उपस्थित जन सामान्य को कोविड से बचाव हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर सहित जिला सचिव एनके गर्ग, डीटीसी गाइड सायरा बानों, अर्चना मैथ्यूज, अकेला शर्मा, शुभांशु कोरी एवं यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें