जिला-प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने 50 क्विंटल मावा और अन्य खाद्य पदार्थ जप्त किए
सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए
* भोपाल *
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग को दीपावली त्यौहार पर निर्देश जारी किए है कि भोपाल जिले में कहीं भी नकली और मिलावटी सामान नहीं बिकना चाहिए, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। आज सूचना प्राप्त हुई थी कि धौलपुर, ग्वालियर – मुरैना, मथुरा से शहर के कई क्षेत्रो में मावा, बर्फी, और पनीर की सप्लाई हो रही है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भोजराज धाकड़, अर्चना प्रभाकर और श्री के. सी. चौरसिया की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 32 क्विंटल मावा, 15 क्विंटल वर्फी, 2.5 क्विंटल पनीर जिसकी औसत कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। शहर में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है, मिलावटी मावा, वर्फी और पनीर और अन्य खाद्य पदार्थो की जांच की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धाकड़ ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि भोपाल में नकली मिलावटी मावा, मिठाई आदि सामान की डिलीवरी होना है जिस पर सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई छापा मार कार्यवाही करते हुए। 50 क्विंटल के लगभग मावा, मिठाई, पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा रहा है। आज ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट कि 407 गाड़ी से भी मावा और अन्य सामान भोपाल ने आया था जिस पर निगरानी रखते हुए छापा मार कार्यवाही की गई।

