एक दिया शहीद कोरोना योद्वाओं के नाम कार्यक्रम में कलेक्टर ने की शिरकत

( शहडोल )

शहीद कोरोना योद्वाओं को दी गई श्रद्वाजंलि

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज शाम स्थानीय जय स्तंभ चौक में आयोजित एक दिया शहीद कोरोना योद्वाओं के नाम आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर शहीद कोरोना योद्वाओं के नाम से दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर उन्हेाने अपने उदबोधन में कहा कि, वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण महामारी से निपटने के लिये संक्रमित लोगों की सेवा करते हुए जिन लोगो ने अपने प्राणो की आहुति दी उनका नाम हमेशा अविस्मरणीय रहेगा, उनके परिवारो को ईश्वर खुशहाल रखें यही हमारी कामना है। कलेक्टर ने कहा कि, इस आपदा में जिले के सामाजिक, बौद्धिक और प्रबुद्वगण तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानो के लोगो सहित जिलेवासियो ने जो सहयोग एवं सेवा दी उनका मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं। इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ एवं नगरपालिका के समस्त स्टाफ को सराहनीय कार्य करने की सराहना की। उन्होने जिले के मीडिया कर्मियो सहित अन्य सभी ऐसे लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया जो, किसी न किसी तरह से कोरोना संक्रमण से बचाव में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन किया। इस विपदा में सभी वर्ग के लोगों एवं जिलेवासियों ने सेवाएं देकर सामाज के लोगो ने पीड़ित मानवता की सेवा हेतु अविस्मरणीय योगदान दिया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होने शहीद कोरोना योद्वाओं की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उन्हें आत्मीय श्रद्वाजंलि भी अर्पित की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि, अभी कोरोना संक्रमण का काल समाप्त नही हुआ है और ठंड के मौसम में बढ़ने की आशंका के मददेनजर सभी लोगो से आग्रह है कि, वे कोरोना से बचाव हेतु दो गज की दूरी, मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग तब तक निरंतर करते रहे जब तक कि, इस संक्रमण को रोकने हेतु सार्थक वैक्सीन एवं अन्य दवाईयां उपलब्ध नही हो जाए।
इस मौके पर सामाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह ने भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ एवं नगरपालिका के समस्त स्टाफ को सराहनीय कार्य करने की सराहना की। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, श्रीमती कल्याणी बाजपेयी, दैनिक फ्रंट न्यूज के संपादक श्री कमलजीत सिंह, पत्रकार श्री शिरीषनन्दन श्रीवास्तव सहित अन्य सामाज सेवी प्रबुद्वजन एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें