स्लग…चंद्रपुरा में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के द्वारा लगाया गया जन समस्या निवारण शिविर….
एंकर….टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के द्वारा जिला स्तरीय जन समस्या शिविर निवारण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर भेजा गया और एक रजिस्टर में प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याएं लिखी गई व आवेदन भी लिए गए उसके बाद दोपहर 2:00 बजे टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने अलग-अलग विभागों से ग्राम पंचायत की समस्याओं की मॉनिटरिंग की और उन्हें 15 दिन में पूरा करने की बात कही इस दौरान कई लोग समस्या लेकर शिविर में मौजूद रहे शिविर के दौरान खरगापुर विधायक लाल सिंह लोधी भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा किसानों को बिजली की आवश्यकता है तो जिन किसानों को बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है अधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली दिलाने की बात कही और जो भी लोगों की समस्याएं हैं उन्हें अधिकारियों से तुरंत करने को कहा विधायक ने कहा कि अगर बिजली समय से नहीं आती है
तो बिजली विभाग के अधिकारी को हम तुरंत फोन करें खरगापुर विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन ने अच्छी पहल की है इससे लोगों को लाभ प्राप्त होगा और लोगों तक योजनाएं भी पहुंचेगी मैं भी लोगों को योजनाओं के बारे में बताने के लिए लगातार प्रयासरत हूं और जल्द ही में भी जनता के विधायक जनता के द्वार शिविर का आयोजन करने जा रहा हूं और दीपावली के बाद प्रत्येक गांव का शिविर आयोजित किया जाएगा वही कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने कहा कि जितनी भी समस्याएं हैं उनको 15 दिवस के अंदर जैसे ही निवारण आता है तो आवेदक को सूचित किया जाएगा

