पांचवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कोविड-19 से बचाव की ली गई शपथ

कटनी – पांचवे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय कटनी मे आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान श्री धन्वन्तरि का पूजन किया गया । जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने इस अवसर पर थीम कोरोना महामारी के लिए आयुर्वेद के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यालय मे उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु शपथ दिलाई। कार्यालय प्रांगण मे स्थित औषधि नर्सरी का अवलोकन किया गया। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयुष विभाग के अधिकारियों ने आयुष औषधालय एवं अस्पतालो मे कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेद औषधियों एवं काढ़ा रसायन बनाने की विधि बता कर सेवन करने की सलाह दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें