जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल (सफलता की कहानी)

* इन्दौर *

इंदौर में दिव्यांगजनों के लिये होगी अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता, व्हील चेयर पर दिव्यांगजन खेलेंगे क्रिकेट-खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई व्हील चेयर

विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांगजनों के के लिये अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में दिव्यांगजन व्हील चेयर पर बैठकर क्रिकेट खेलेंगे। इंदौर में इस तरह का पहला आयोजन होगा। जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल करते हुये कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में दिव्यांग खिलाड़ियों को व्हील चेयर वितरित की। जिला प्रशासन ने आईटीआई मैदान पर होने वाली इस प्रतियोगिता के आयोजन में विभिन्न सुविधाएं और व्यवस्थाएं करने का जिम्मा भी लिया है।
जिला खेल अधिकारी को प्रतियोगिता आयोजन के लिये नोडल अधिकरी बनाया गया है। साथ ही नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को अन्य व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह प्रतियोगिता व्हील चेयर क्रिकेट वेलफेयर एसोशिऐशन द्वारा 2 और 3 दिसम्बर को आयोजित की जायेगी। इसमें इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग की टीमें हिस्सा लेकर क्रिकेट के जौहर दिखायेंगी। सामाजिक न्याय विभाग के कलेक्टर श्री मनीष सिंह की पहल पर खिलाड़ियों को व्हील चेयर उपलब्ध कराई है। इन व्हील चेयरों को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये विशेष रूप से तैयार किया जायेगा। इसका खर्चा भी सामाजिक न्याय विभाग वहन करेगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के भोजन और आवास की व्यवस्था भी संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। आईटीआई मैदान पर नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं समतलीकरण सहित अन्य जरूरी काम कराये जायेंगे। प्रतियोगिता स्थल पर आपातकालिन चिकित्सा व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग की जायेगी। व्हील चेयर का वितरण अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर द्वारा किया गया। इस अवसर सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुचिता तिर्की भी मौजूद थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें