मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कोरोना नियंत्रण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

* भोपाल *

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा. इस बात का ऐलान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया है. हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी. इस दौरान भारत सरकार की तरफ से कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीएम ने बुलाई थी बैठक

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी. बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहें. जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. बैठक में मुख्य सचिव के साथ मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में सीएम ने सभी जिलों के कलेक्टरों से भी बात की. बैठक से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बढ़ते हुए कोरोना के मामले चिंता का विषय है. इसलिए इस वक्त प्रदेश के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. लेकिन सरकार और गृहविभाग के पास सभी विकल्प खुले हैं. जरुरत के हिसाब से लॉकडाउन और कर्फ्यू पर फैसला लिया जाएगा. जिसमें दुकानों को खोले जाने और अन्य गतिविधियों का समय निर्धारित किया जाएगा.

इंदौर,भोपाल,जबलपुर में बढ़े कोरोना के मामले

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. प्रदेश में एक ही दिन में 1363 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 188018 पहुंच गयी है. जबकि एक ही दिन में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो गयी. फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 9800 एक्टिव मामले हैं. जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है. एक ही दिन में इंदौर में 255, भोपाल में 231, जबलपुर में 60 और ग्वालियर में 92 नए मरीज मिले हैं.

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें