शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों की गृहस्थी जलकर खाक
(सिजहरा) ग्राम सिजहरा में रविवार शाम करीब 7:00 बजे बिजली के बार-बार आने-जाने के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिजहरा निवासी रामबन शुक्ला उर्फ साला शुक्ला के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता एवं राहत प्रदान करने की मांग की है।
✍️ मुकेश कुमार बर्मन
RPKP INDIA NEWS
सिनगौड़ी
