कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान केवलारी में लिया राशन वितरण व्यवस्था का जायजा, समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

(कटनी) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान का केवलारी का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर राशन मिलने की स्थिति जानी।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकान में राशन वितरण की व्यवस्था देखी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में अच्छी गुणवत्ता का खाद्यान्न समय पर मिले। वितरण में किसी तरह की लापरवाही या हितग्राहियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।कलेक्टर ने दुकान पर मौजूद ग्रामीणों से भी चर्चा की और पूछा कि उन्हें नियमित रूप से राशन मिल रहा है या नहीं।

जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि राशन प्राप्त करने में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को वितरण व्यवस्था की निरंतर निगरानी करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आरके ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें