मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

(जबलपुर) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री सुशील तिवारी ‘इंदु’, श्री नीरज सिंह एवं डॉ. अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, मध्यप्रदेश तेली घानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री संदीप रजक सहित श्री नीलेश अवस्थी, श्री पंकज दुबे, श्री रंजीत पटेल, श्री बलराम यादव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान एयरपोर्ट के अवलोकन के लिए पहुंचे जैनम हेरिटेज पब्लिक स्कूल, पाटन के विद्यार्थियों से भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें