कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को लगेंगे स्टॉल, रियायती दरों पर मिलेंगे घरेलू उत्पाद

(सतना) कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के ग्राउंड फ्लोर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा समूहों की आजीविका को प्रोत्साहित करना है। विक्रय केंद्र के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विक्रय केंद्र में प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं मंगलवार को किशोरी आजीविका स्व-सहायता समूह बरा और भोले आजीविका स्व-सहायता समूह परसमनिया द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से समूहों द्वारा तैयार विभिन्न गुणवत्तापूर्ण घरेलू उत्पाद रियायती दरों पर ग्राहकों के लिए खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी। स्टॉलों पर आंवले की बर्फी, आंवले की कैंडी, आम-आंवला, नींबू, कटहल, कच्ची हल्दी, करेला, हरी एवं लाल मिर्च सहित सभी प्रकार के अचार, महुआ के लड्डू, महुआ का चूरमा तथा अन्य घरेलू उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें