ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकानों में मनाया जायेगा अन्न उत्सव
( विजयराघवगढ़ )
सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत अन्न उत्सव का प्रशिक्षण संपन्न
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार अन्न उत्सव मनाने हेतु जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रभा टेकाम, हर्षित असाटी की उपस्थिति में खाद्य अधिकारी साकेत कुमार द्वारा जानकारी प्रदान की गई । उन्होने बताया कि उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मॉनिटरिंग, प्रत्येक हितग्राही को योजना का लाभ सुनिश्चित करने एवं योजना के अंतर्गत खाद्य सामग्री का वितरण शासकीय कर्मचारी की उपस्थिति में सुनिश्चित करने हेतु अन्न उत्सव का आयोजन माह जनवरी 2021 से किया जाना है जो प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकानों में मनाया जाना है।

वही अन्य दिवसों में राशन सामग्री का वितरण बंद नहीं होना चाहिए। पूर्व के अनुसार ही उचित मूल्य दुकाने निर्धारित दिवसों में पात्र हितग्राहियों को पूर्ण राशन प्रदाय करेंगी। समयबद्ध योजना अनुसार अन्न उत्सव प्रत्येक दुकान में दिनांक 7-8-9 को नोडल अधिकारी सतर्कता समिति एवं जनप्रतिनिधियों की जानकारी में मनाया जावेगा जिसकी मुनादी भी ग्राम में कराना आवश्यक होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति रही।

