राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली लक्ष्मियों को करेंगे छात्रवृत्ति वितरित
पंख अभियान का करेंगे शुभारंभ

प्रदेश में बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकार को लेकर जागरूकता लाना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता, जानकारी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जोड़ने के लिए ”पंख अभियान” की शुरूआत की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 जनवरी को मिंटो हाल में दोपहर 12 बजे इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान 501 ऑगनवाडी केन्द्र और 12 वन स्टाप सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को छात्रवृत्ति और मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि भी अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान शौर्या दल की दो बालिकाओं, वनस्टाप सेंटर की एक महिला और एक प्रशासक तथा दो लाड़ली लक्ष्मियों से लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से संवाद भी करेंगे।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम को वेबलिंक/आकाशवाणी, दूरदर्शन के माध्यम से सभी ऑगनवाडी केन्द्रों, परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय, वन स्टाप सेन्टर, स्वाधार गृह, वसति गृह, कन्या छात्रावास, एकीकृत बाल संरक्षण योजना संबंधी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के लगभग 25 लाख से ज्यादा प्रतिभागी सम्मिलित होगें। कार्यक्रम का प्रसारण https://webcast.gov.in/mp/cmevents/ लिंक से किया जायेगा। इस अवसर पर ऑगनवाड़ी केन्द्रों में बालिका-भोज का आयोजन भी होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें