आबकारी विभाग की कार्यवाही में 945 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
कटनी – कटनी जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय निर्माण रोकथाम के लिये विशेष अभियान के संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 03 द्वारा ग्राम टेढी एवं मानपुर नदी के किनारे में आबकारी उडनदस्ता ए टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी. पी केवट के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। जिसमें आबकारी विभाग द्वारा 945 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। साथ ही संबंधितों के विरुद्ध 3 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं।
इस कार्यवाही में जप्त किये गये महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया है। जप्त किये गये लहान की अनुमानित राशि लगभग 47 हजार 250 रूपये है।

