राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद तहसील इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सराफ साथियों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्र के निवास पहुंचकर विजय राघव गढ़ तहसील स्तरीय बिकास हेतु बिचार विमर्श कर संगठन को मजबूत करने चर्चा किए। जहां चर्चा उपरांत श्री मिश्रा जी द्वारा कार्यकारिणी के नवीन सदस्यो को उनके आई कार्ड प्रदान कर बधाई प्रेषित किए। इस अवसर पर तहसील इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सराफ,उपाध्यक्ष रतनेश सिंह परिहार ,कोषाध्यक्ष सुश्री कल्पना गौतम, संगठन मंत्री महेंद्र चौरसिया, प्रवक्ता सुभाष दुबे हाफिज निजामुद्दीन ,आलोक खरे कुंमारी धनिष्ठा मार्को ,अजय शुक्ला आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही ।

