जनपद पंचायत कटनी में मनाया गया विजय दिवस
कटनी – शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कार्यालय कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी के निर्देशन में आज जनपद पंचायत कटनी के सभाकक्ष में माननीय श्री शैलेश कन्हैया तिवारी अध्यक्ष जनपद पंचायत कटनी की अध्यक्षता एवं श्री गौरव पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी के मार्गदर्शन में 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद भारतीय सेना के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने एवं उनके अदम्य साहस व पराक्रम को याद करने आज शौर्य दिवस अर्थात विजय दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ भारत माता के तैल चित्र के पूजन के पश्चात प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी का संदेश का वाचन अध्यक्ष श्री तिवारी जी के द्वारा किया गया। श्री पुष्प जी के द्वारा समाज एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने उद्बोधन दिया गया। जनपद पंचायत कटनी के उपयंत्री श्री सीबी चौबे रिटायर्ड सैनिक के द्वारा अपने कार्यकाल के कुछ महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाए गए। कार्यक्रम में 1971 के दौरान युद्ध पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री दिखलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य शेख वाजिद भाई, जनपद सदस्य श्री मती किरण, जनपद सदस्य श्री महेश कोल,श्री प्रमोद पटेल सामाजिक कार्यकर्ता, श्री अमित पटेल सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही जनपद पंचायत कटनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जग्गी पटेल विकासखंड समन्वयक के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन श्री टी पी गुरुद्वान सहायक यंत्री के द्वारा किया गया।


