विजय दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम तिलक कॉलेज में सम्पन्न

कटनी राज्य शासन के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर को कटनी जिले में भी विजय दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के सभागार में आयोजित विजय दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के विजय दिवस के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर राष्ट्रगान के साथ ही देशभक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं ।

विजय दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। आनन्दम की जिला कॉर्डिनेटर मनीषा काम्बले द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत शासकीय तिलक कॉलेज के छात्र विशाल कोरी के द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत की प्रस्तुति दी गई। नगर निगम के महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव ने 1971 के युद्ध के विषय में विस्तृत प्रकाश डाला। पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने भी विजय दिवस के अवसर पर वक्तव्य दिये। वर्ष 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान भारत की विजय और वीर सपूतों को याद करते हुये उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर वयोवृद्ध मुख्य वक्ता हीराराम ने देशभक्ति और भारत पाक युद्ध के दौरान देश के लिये आहूति देने वाले वीर सपूतों के संबंध में विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चित्रा प्रभा ने किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जयेन्द्र कुमार विजयवत, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, एसडीएम बलबीर रमन, नगर निगम आयुक्त आर0पी0 सिंह, प्राचार्य तिलक महाविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्रायें भी उपस्थित रहे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें