जनसम्पर्क संचालनालय में श्री सत्यव्रत विद्यार्थी को भावभीनी विदाई

( भोपाल )

जनसम्पर्क संचालनालय के कर्मचारी श्री सत्यव्रत विद्यार्थी की सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सादे समारोह में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए भावभीनी विदाई दी। संचालक जनसम्पर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह ने श्री विद्यार्थी को शाल-श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित किया।

संचालक श्री सिंह ने कहा कि श्री विद्यार्थी का सम्पूर्ण कार्यकाल सराहनीय और उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग हमेशा उनके साथ ही है। इस दौरान अपर संचालक श्री सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें