मुख्यमंत्री श्री चौहान के ग्राम अमेहठा कैमोर में आयोजित कार्यक्रम के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
कटनी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 6 फरवरी को कटनी जिले के ग्राम अमेहटा कैमोर में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान कार्यक्रम में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स एवं सहयोगी अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुये आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स एवं ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को उपखण्ड मजिस्ट्रेट विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत के निर्देशन में कार्य करने एवं समय समय पर अपर जिला मजिस्ट्रेट कटनी जगदीश चन्द्र गोमे को अवगत कराने के लिये भी निर्देशित किया गया है।
जारी ड्यूटी आदेश के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत को कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये प्रभारी बनाया गया है। वहीं मंच के दोनों तरफ की व्यवस्थाओं के लिये सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्नालाल तिवारी और देवसिंह बागरी तथा नायब तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे की ड्यूटी लगाई गई है। हैलीपैड अमेहठा कैमोर के पास मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वगतकर्ताओं को सूची अनुसार स्वागत के दौरान उन्हें पंक्तिबद्ध करना एवं हैलीपैड स्थल में गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभारी तहसीलदार बरही सच्चिदानन्द त्रिपाठी को दी गई है। सभास्थल एसीसी ग्राउण्ड कैमोर में मंच एवं मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये नायब तहसीलदार जितेन्द्र पटैल को दायित्व सौंपा गया है।

