राज्यमंत्री श्री यादव ने शासकीय आवास में किया गृह-प्रवेश

( भोपाल )

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने बुधवार को उन्हें 74 बंगला क्षेत्र में आवंटित शासकीय आवास बी-17, में गृह-प्रवेश किया।

श्री यादव ने सपत्नीक एवं परिवारजनों के साथ प्रात: विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र से आये जन-प्रतिनिधि सहित अधिकारियों तथा इष्टमित्रों ने उन्हें गृह-प्रवेश पर बधाई दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें