’कृषक मित्र चयन हेतु आवेदन 15 फरवरी तक’

( विदिशा )

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्स्टेशन आत्मा अन्तर्गत किसान बंधु के चयन के लिये आवेदन पत्र 15 फरवरी 2021 तक आमंत्रित किये गये है। कृषक बंधु हेतु शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल पास, दो ग्रामों में से किसी एक ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है। स्वयं की कृषि भूमि हो, शासकीय/अर्धशासकीय/अशासकीय अथवा किसी लाभ के पद पर न हो। आपराधिक प्रकरण में दोषी सिद्ध न हो। चयनित कृषक बंधु से भविष्य में शासकीय सेवक का दावा नहीं करने का स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र लिया जायेगा। उक्त आवेदन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर द्वारा संबंधित विकासखण्ड से प्राप्त किये जा सकते हैं। चयन संबंधी जानकारी के लिये विकासखण्ड स्तर पर पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें