गुरुवार को जिले में 893 लोगो को लगाये गये कोरोना वैक्सीन
( बड़वानी )
गुरुवार को जिले के 8 स्थानों पर राजस्व, पुलिस, जेल सहित अन्य विभागों के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाये गये। इस दौरान 893 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इन सेंटरो पर टीका लगवाने हेतु 1538 लोगो को एसएमएस से सूचना भेजी गई थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को जिला चिकित्सालय में 155 लोगो को, जिला आयुष चिकित्सालय में 160 लोगो को, शहरी पब्लिक स्वास्थ्य केन्द्र हाउसिंग बोर्ड कालोनी बड़वानी में 100 लोगो को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में 189 लोगो को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाली में 28 लोगो को, सेंधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – 1 में 40 लोगो को एवं सेंधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – 2 में 86 लोगो को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठीकरी में 135 लोगो को कोरोना का वैक्सीन लगाया गया।

