जनसुनवाई के समय पटवारियों को हल्का मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश

( रायसेन )

कलेक्टर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की पटवारियों से मोबाईल पर लेंगे जानकारी

आमजन की राजस्व प्रकरणों तथा भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के संबंध में ग्राम पटवारी से मोबाईल पर संवाद किया जाएगा। इसके लिए अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर ने जनसुनवाई के समय पटवारियों की हल्का मुख्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए हैं।
जनसुनवाई में आने वाले आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकण के लिए संबंधित ग्राम पटवारी से सीधे संवाद कर समस्या की प्रकृति की जानकारी लेते हुए निराकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान समस्त पटवारियों को अपने हल्का मुख्यालय पर अभिलेख के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें