मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. सुश्री सरोजिनी नायडू को किया नमन

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेविका, सुप्रसिद्ध कवयित्री, भारत कोकिला स्व. सुश्री सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सुश्री सरोजिनी नायडू के प्रखर विचारों से भावी पीढ़ी नये और विकसित भारत के निर्माण के लिये प्रेरित होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. सुश्री सरोजिनी नायडू ने भारतीय समाज में फैली कुरीतियों के लिये महिलाओं को जागृत किया। महिला सशक्तीकरण के लिये उनके कार्यों और विचारों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें