भारत सरकार की स्ट्राइव योजना-कहानी सच्ची है (अच्छी खबर)

( टीकमगढ़ )

टीकमगढ़ आईटीआई को विश्व बैंक से मिलेगी 2 करोड़ की मदद, तकनीकी रूप से दक्ष होंगे शिक्षक और छात्र

जिला मुख्यालय पर स्थित आईटीआई को भारत सरकार की स्ट्राइव योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में प्रदेश की 20 आईटीआई को शामिल किया गया है। योजना के तहत अब आईटीआई को विश्व बैंक के माध्यम से डेढ़ से ढाई करोड़ रूपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इस राशि से आईटीआई का इंफ्रास्ट्रेक्चर मजबूत होगा वहीं छात्रों के साथ ही शिक्षकों की दक्षता भी बढ़ेगी।
केन्द्र सरकार की स्किल स्ट्रेन्थिनिंग फॉर इण्डिस्ट्रियल वेल्यू एन्हेंसमेंट (स्ट्राईव) योजना में टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित आईटीआई को भी शामिल किया गया है। इस योजना में आईटीआई के शामिल होने पर अब जिले के छात्रों को गुणवत्ता युक्त पढ़ाई के साथ ही दक्षता उन्नयन एवं इंडस्ट्रीज से लिंकअप बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इस योजना में आईटीआई के शामिल होने पर अब यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिये विश्व बैंक से आर्थिक सहायता भी दी जायेगी।

यह मिलेगी सुविधा

आईटीआई के स्ट्राईव योजना में शामिल होने पर विश्व बैंक से मिलने वाली राशि से आईटीआई की लैबों की स्थिति सुधरेगी। यहां का इंफ्रास्ट्रेक्चर मजबूत होगा। आईटीआई को तमाम बढ़ी इंडस्ट्रीज से लिंकअप किया जायेगा। इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा। अपनी पढ़ाईपूरी करने के साथ ही छात्रों को रोजगार के अच्छे अवसर सामने होंगे। इस योजना में शामिल होने के बाद से शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा और छात्रों की दक्षता को बढ़ाने के लिये भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। छात्रों को प्लेसमेंट के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

इन जिलों का हुआ चयन

केन्द्र सरकार की स्किल स्ट्रेन्थिनिंग फॉर इण्डिस्ट्रियल वेल्यू एन्हेंसमेंट (स्ट्राईव) योजना में प्रदेश की मण्डीदीप, खरगौन, उमरिया, रतलाम, बालाघाट, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल को पहले चरण में शामिल किया गया था। वहीं इस बार शिवपुरी, देवास, शाजापुर, सिवनी, कटनी, टीकमगढ़, छपारा (सिवनी जिला), हदरा, छतरपुर, अनूपपुर, झाबुआ और खंडवा आईटीआई का चयन किया गया है। स्ट्राईव योजना का उद्देश्य आईटीआई और अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से प्रदान किये जाने वाले कौशल प्रशिक्षण की प्रासंगिकता और दक्षता में सुधार करना है। चयनित आईटीआई में छात्रों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि, कुल नामांकन प्रवेश में 25 प्रतिशत की वृद्धि और निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कुल प्रशिक्षणार्थियों के ऑन जॉब ट्रेनिंग में 15 प्रतिशत की वृद्धि करना उद्देश्य होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें