सांसद एवं कलेक्टर ने किया युवा उत्सव एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण

( सीहोर )

विदिशा संसदीय क्षेत्र सासंद श्री रमाकांत भार्गव एवं कलेक्टर श्री अजय गुप्ता ने किया नसरूल्लागंज में 14 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले युवा उत्सव एवं लगभग 24 विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण। आयोजन में शासकीय विभाग जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और कुछ योजनाओं में मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस अवसर पर श्री कार्तिकेय चौहान, श्री गुरूप्रसाद शर्मा, श्री रवि मालवीय, श्री रघुनाथ भाटी आदि जनप्रतिनिधि व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्ष सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें