युवा आक्रोश आंदोलन में सैकड़ों युवाओं ने दी गिरफ्तारीयुवा आक्रोश आंदोलन में सैकड़ों युवाओं ने दी गिरफ्तारी

कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कचहरी चौराहे में व्यापक स्तर पर उग्र रूप में युवा आक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया । आंदोलन के क्रम में सुबह भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँचे। एवं युवाओं की आवाज़ को बुलन्द किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार में आई तब से प्रदेश के सभी वर्गों का विकास रुका हुआ है । युवाओं को सपनों का मध्यप्रदेश बनाने का झूँठा वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने लगातार दमन कारी नीतियों को अपनाया है । श्री द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के युवाओं से लगातार की जा रही धोखेबाजी और वादाखिलाफी के विरुद्ध युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उग्र रूप से युवाओं के हित में अपनी मांग रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया । भाजयुमो कटनी ने जिसमें मेघावी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय, वचन के विरुद्ध युवाओं को 4000 रु बेरोजगारी भत्ता ना देना, युवा किसान भाईयों के साथ अन्याय ऐसे कई मुद्दों को शामिल किया । श्री द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार अगर अपने वादों को पूरा करने का सोच भी रही होती तो युवा मोर्चा के आंदोलनों को शांति पूर्ण होने देती, इसके विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा गुंडा गिर्दी करते हुए युवाओं पर लाठी चार्ज हुआ। प्रदेश का युवा पहले ही अपने न्याय की मांग कर रहा था अब उसको अन्याय के साथ अत्याचार भी सहना पड़ रहा है । श्री द्विवेदी ने बताया कि
मध्यप्रदेश का युवा मोर्चा कार्यकर्ता हर कदम पर युवाओं के साथ है, आंदोलन के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से गिरफ्तारी दी।

रिपोर्ट: मतीन खान

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें