सोमवार से खुलेगा चिड़ियाघर, कोविड-19 की गाइडलाइन का करना होगा पालन

( ग्वालियर )

कोविड-19 के कारण पिछले 11 महीने से बंद चिड़ियाघर अब 15 फरवरी 2021 से खुलने जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिड़ियाघर अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद अब नगर निगम द्वारा आम सैलानियों के लिए चिड़ियाघर प्रारंभ किया जा रहा है। चिड़ियाघर के संचालन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निगमायुक्त श्री वर्मा ने बताया कि चिड़ियाघर घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को मास्क लगाकर आना होगा तथा उनके लिए सैनिटाइजर भी प्रवेश द्वार पर रखा जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें