खलवारा बाजार से शराब दुकान हटाने की मांग का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया समर्थन

कटनी। राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद तहसील विजयराघवगढ़ के महासचिव डॉ मोहन मुंगेरिया एवं कैमोर नगर अध्यक्ष गुलशन चक्रवर्ती ने भाजपा कार्यालय कटनी पहुंचकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राम रतन पायल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चमन लाल आनंद से मुलाकात की एवं खलवारा बाजार कैमोर से शराब दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में चर्चा कर आज तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया । भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम रतन पायल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चमन लाल आनंद ने कहा कि कलेक्टर महोदय से मिलकर शराब दुकान को खलवारा बाजार से अन्यत्र स्थानांतरित कराया जाएगा और यदि आवश्यकता हुई तो आंदोलन भी क्यों ना करना पड़े हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे।
रिपोर्ट: मतीन खान
