आप की सेवा ही मेरा परम कर्तव्य : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

( भोपाल )

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में अपने निवास पर मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा करना ही मेरा परम कर्तव्य है। मैं निरंतर सभी की सेवा करता रहूँगा।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आप सभी ने मुझे एक-एक रूपया दिया था, जिसका कर्ज मैं हमेशा चुकाता रहूँगा। शासन की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यदि कोई भी कर्मचारी आपसे पैसा मांगता है, तो आप उसकी शिकायत मेरे निवास पर लगी पेटी में डालें। वह पेटी में स्वयं खोलूँगा और शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जाँच में यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री तोमर ने 350 से अधिक हितग्राहियों को हाथ ठेला, पेंशन, पात्रता पर्ची और मजदूरी कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें