विद्यार्थियों को कराया गया पॉलीटेक्निक कॉलेज कटनी का विजिट

कटनी – शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी के विद्यार्थियों को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कटनी का विजिट कराया गया है। ये सभी कक्षा दसवीं में आईटी वोकेशनल से संबंधित विद्यार्थी हैं। विजिट के दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज में विभिन्न ट्रेड्स की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। साथ ही कॉलेज में स्थित प्रेक्टिकल लैब का विजिट भी इस दौरान उन्हें कराया गया है। विजिट में विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड्स की जानकारी दी गई। वहीं संचालित कोर्स, प्रशिक्षण अवधि, रोजगार के अवसर व भविष्य में होने वाले लाभों की जानकारी भी विजिट में दी गई है। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सहित पॉलीटेक्निक कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें