जिले में मास्क का उपयोग अनिवार्य

जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित

कटनी – राज्य शासन के गृह विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में मास्क का उपयोग अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मास्क की अनिवार्यता और उसके उपयोग की जागरुकता के लिये अवेयरनेस कैम्पेन चलाने के निर्देश नगर निगम को दिये। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को शीध्र ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिये निर्देशित किया। शहर में स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिये नगर निगम आयुक्त, सीएसपी और एसडीएम को निर्देशित किया।

डिस्ट्रिक्ट क्राईसिस मैनेजमेन्ट ग्रुप की बैठक में बिना एसडीएम की अनुमति के बड़े आयोजनों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। बड़े आयोजन एसडीएम की अनुमति के बाद ही आयोजित हो सकेंगे। एसडीएम द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुये अनुमति प्रदान की जा सकेगी।

बैठक में प्रतिदिन 300 की सैम्पलिंग कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कलेक्टर ने दिये। उन्होने कहा कि सतत् रुप से इसकी मॉनीटरिंग करें। वैक्सीनेशन को लेकर कन्ट्रोल रुम द्वारा, जिन लाभार्थियों को टीका लगना है, उन्हें सतत् सूचनायें दी जायें। वेक्सीन सेफ है, वेक्सीन के संबंध में भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहरी मिथलेश जैन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण ठाकुर गुमान सिंह, अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें