भोपाल रोजगार मेले में 21 सौ युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन

( भोपाल )

3 हजार से अधिक आवेदकों ने मेले में भाग लिया,26 फरवरी को समारोह आयोजित कर चयनित पत्र प्रदान किए जायेंगे
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में लगातार रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। विगत 3 माह में 1500 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
आज जिला प्रशासन भोपाल द्वारा मॉडल आईटीआई गोविंदपुरा भोपाल में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग साढे 3000 आवेदकों द्वारा भाग लिया गया। इसमें से प्राथमिक रूप से 2100 आवेदकों का अलग -अलग कंपनी ने चयन किया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भोपाल में अधिकारियों द्वारा लगातार कंपनियों से संपर्क कर उनकी जरूरत और आवश्यकता के आधार पर युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिससे कंपनी को युवाओं को चयन करने में सुविधा हो और प्रशिक्षित, कुशल युवा कंपनी में काम के लिए उपलब्ध रहे।
आज आयोजित मेले में 20 से अधिक बड़ी कंपनी के एच आर विभाग के लोगों ने 3000 से अधिक युवाओं के सर्टिफिकेट देखने के बाद उनके साक्षत्कार भी लिए और लगभग 2100 से अधिक युवाओं का प्राथमिक आधार पर चयन किया है जिनके फाइनल सिलेक्शन के लिए एक और चरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 26 फरवरी को चयनित युवाओं को ज्वॉइन लेटर भी कार्यक्रम में प्रदान किए जायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें