मिनिटो में रानी की मंशा पूरी हुई (सफलता की कहानी)
( विदिशा )
जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने वाले आवेदको की समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष पहल की जा रही हैं। आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में इसका प्रतीक बनी दिव्यांग आवेदिका रानी अहिरवार के चेहरे की प्रसन्नता से आंका जा सकता है।
मोहनगिरी विदिशा की दिव्यांग अस्थिबाधित आवेदिका रानी अहिरवार ने ट्रायसाइकिल प्रदाय कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था जनसुनवाई कार्यक्रम समाप्ति के पहले ही आवेदिका को सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से मौके पर ही ट्रायसाइकिल प्रदाय की गई है। हितग्राही रानी अहिरवार ने बताया कि जहां पहले मुझे अस्थिबाधित होने की पेंशन मिल रही थी अब ट्रायसाइकिल मिल जाने से घरेलू छोटे कार्यो के लिए बाहर जाने हेतु अब दूसरो पर आश्रित होने से मुक्ति मिली हैं।

