सेफ सिटी एवं बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अंतर्गत आत्मरक्षा एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

कटनी – महिला एवं बाल विकास विभाग कटनी द्वारा सेफ सिटी एवं बेटी बचाओं, बेटी पढाओं के पंख अभियान अंतर्गत बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न आयोजन कियें जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बालिकाओं हेतु आत्मरक्षा एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी संजय कस्तवार, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती, जिला खेल अधिकारी विजय भार एवं प्राचार्य राजेश कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान श्री कस्तावार के द्वारा बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं वैद्यानिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहॉ कि शिक्षा, वित्तीय निर्भरता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण से ही बालिका सशक्तिकरण संभव है। मनीष कौशिक द्वारा बालिकाओं को ट्रोल फ्री विधिक सहायता नम्बर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो के बारे में बताया गया। वनश्री कुर्वेती एवं विजय भार द्वारा महाविद्यालय में बालिकाओं हेतु संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के बारें में बताया गया। प्राचार्य राजेश गुप्ता द्वारा बालिकाओं के लिये उपयोगी विधिक जानकारी एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा के लिये कराटे का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ0 साधना जैन, प्राध्यापक, सुषमा नाग, प्रशासक, वन स्टॉप सेन्टर एवं मनीष तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें