मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि जिले के 31 हजार 189 किसानों के खातों में अंतरित

कटनी – मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को हितलाभ वितरण का जिलास्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ। इस कार्यक्रम में दमोह में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि जिले के 31 हजार 189 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दमोह में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रूपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, जिला पंचायत सीईओ जगदीश चन्द्र गोमे सहित जिले के कृषक और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें