प्रगतिशील कृषक ने आमदनी के स्त्रोतो को गिनाया “सफलता की कहानी “
( विदिशा )
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल ग्राम सुनपुरा के प्रगतिशील कृषक श्री थान सिंह ने भी आमदनी बढाने के स्त्रोतो को गिनाया है। उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरे खाते में भी योजना के तहत आज राशि जमा हुई है। खेती किसानी के कार्यो में छोटी राशि भी बडा काम कर जाती है। उन्होंने बताया कि छह रूपए के कल्चर से लेकर छह लाख के ट्रेक्टर खरीदने सहित अन्य कृषि कार्यो में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसान बंधु अवश्य लें।
प्रगतिशील कृषक श्री यादव राष्ट्रीय स्तर के कृषि महोत्सव में भी जैविक खेती करने के उपायो का क्रियान्वयन कर सम्मानित हुए है आज उन्होंने जिला पंचायत के सभागार कक्ष में उपस्थित किसान बंधुओं को आमदनी बढाने के विभिन्न स्त्रोतो को गिनाया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उद्यानिकी, पशुपालन के भी कार्य खेती के साथ किए जा रहे है जिससे अब हर रोज पैसो की आवक हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा से लाभान्वित होने के लिए पंजीयन अवश्य कराएं का आग्रह किया है।

