मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि खाते मे आने से प्रसन्न हैं जिले के किसान – “खुशियो की दास्तां”

( छिन्दवाड़ा )

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना करने तथा कृषि संबंधी कार्यो के लिए समय पर राशि उपलब्ध कराने के उददेश्य से प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दमोह जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 20 लाख किसानो के खातो में 400 करोड रूपये की राशि हस्तांतरित की गई। छिन्दवाड़ा जिले के 51 हजार 321 किसानों के खातों में दो-दो हजार रूपये के मान से 10.26 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आज सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांरित किए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के लाभार्थी ग्राम लहगडुआ के श्री शिवप्रसाद भलावी पिता भोजेलाल भलावी ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ से कम कृषि भूमि है जिसमें वे खेती करते है। मुझे कृषि और अन्य छोटे-मोटे कार्यो के लिये पूंजी की हमेशा जरूरत रहती थी। जब से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 6 हजार रूपये और 4 हजार रूपये देना शुरू किया है, तब से हमें खेती अच्छी हो रही है और किसानी में बहुत मदद मिल रही है। इस मदद के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं और उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इसी प्रकार ग्राम कोटलबर्री के श्री रविन्द्र कुमार, चौखड़ाढाना के श्री निरंकार सिंह रघुवंशी, चंदनगांव के श्री रामजी यादव और लहगडुआ के श्री मनीष रघुवंशी व श्री लेखराम डेहरिया ने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत राशि मिलने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें