बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु सघन निरीक्षण
( बैतूल )
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई तक तथा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं एक मई से प्रारंभ होकर 18 मई तक आयोजित की जाएगी। उक्त घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार शेष बचे दिनों की अवधि में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार हेतु कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस द्वारा प्राचार्यों को विद्यालयों के सघन निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन ने बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार प्राचार्यों के द्वारा प्रत्येक हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल में कम से कम चार घंटे समय देकर विद्यालय के 20 प्रतिशत् विद्यार्थियों से चर्चा की जाएगी तथा उनकी कठिन अवधारणाओं के निराकरण हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यालयों का निरीक्षण 06 मार्च तक पूर्ण कर 08 मार्च तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

