जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हुई समीक्षा
( छतरपुर )
छतरपुर जिले में 60 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण अभियान 1 मार्च से
कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि छतरपुर जिले में भी 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण लगाने के लिए 1 मार्च से शुरू होने वाले अभियान को पूरी सावधानी एवं गंभीरता से करें। इसी अभियान में 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को भी निःशुल्क टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश देते हुए आगे कहा कि हितग्राहियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर होगी। इस दिन चिन्हित 20 स्वास्थ्य समस्याओं में से पीड़ित व्यक्ति जिसकी उम्र 45 से 59 वर्ष होगी वह टीकाकरण के पात्र होगा। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमएचओ, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिले के मैदानी अंचलों के चिकित्सकों सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं मैदानी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
कोविड टीकाकरण प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक जिला चिकित्सालय के साथ-साथ पीएससी एवं सीएसएसी केन्द्रों पर होगा। 1 से 6 मार्च तक ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं जिन्हें प्रथम डोज लगाए 28 दिन हो चुके हैं उनका टीकाकरण होगा। इसके लिए 1, 3, 4 और 6 मार्च की तिथि तय की गई है।
रजिस्ट्रेशन की विधि
टीकाकरण के लिए हितग्राही को दो प्रकार से रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके तहत हितग्राही स्वयं अपने मोबाइल में कोविन-20 एप डाउनलोड कर रजिस्टेªेशन कर सकेंगे। दूसरे जो हितग्राही रजिस्ट्रेशन करने में सफल नहीं है वह टीकाकरण स्थल पर उम्र का प्रमाण पत्र वोटर आईडी, आधार कार्ड के दस्तावेजों सहित अन्य फोटो पहचान पत्र के आधार पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जिले में चिन्हित 21 केन्द्रों पर टीकाकरण प्रारंभ होगा।
टीकाकरण के चिन्हित स्थान
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर, बमीठा, चन्द्रनगर, चंदला, सरवई, गुलगंज, सटई, हरपालपुर, बाजना तथा मातगुवां और उप स्वास्थ्य केन्द्र धमौरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुराहो, लवकुशनगर, गौरिहार, बिजावर, बड़ामलहरा, घुवारा, नौगांव, बक्स्वाहा, ईशानगर तथा जिला चिकित्सालय छतरपुर में रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण होगा।
चिन्हित बीमाररियां
जिन लोगों को कोविड टीकाकरण लगेगा उन चिन्हित बीमारियों में हृदय रोग जिसमें बीते एक वर्ष में अस्पताल में भर्ती मरीज, हृदय प्रत्यारोपण या जिन्हें पसमेकर लगा हो, हृदय संकुचन संबंधी गंभीर विकार, हृदय बाल संबंधी गंभीर या मध्यम विकार, जन्मजात हृदय रोग के साथ गंभीर पलगोनरी, आर्टरी, उच्च रक्तताप, दिल की नसों की बीमारी, वायपास दिल का दौरा एवं उच्च रक्तताप, दवा ले रहे शुगर की बीमारी वाले व्यक्ति, एनजाईना के साथ हाईपरटेंशन एवं शुगर रोगी, सीटी एवं एमआरआई परीक्षण में ब्रेन स्ट्रोक ज्ञात व्यक्ति जो उच्च रक्तताप एवं शुगर उपचार का लाभ ले रहे हैं। पलमोनरी, आर्टरी, हायपरटेंशन के साथ उच्च रक्तताप एवं शुगर तथा 10 वर्षों से शुगर एवं जटिलताओं तथा उच्च रक्तताप का उपचार का लाभ ले रहे व्यक्ति शामिल हैं।
इसके अलावा किडनी, लीवर, स्टेमसेल, प्रत्यारोपित या प्रतिक्षारत व्यक्ति, डायलिसिस एवं किडनी के गंभीर रोगी, लंबे समय से ओरलकार्टिको, स्टेरायड एवं रोग प्रतिरोधक, क्षमता कम करने वाली दवाई ले रहे व्यक्ति, गंभीर लीवर सिरोसिस रोगी, गंभीर स्वसन तंत्र रोगी जो विगत 2 वर्षों से भर्ती होकर लाभ ले रहे हैं, लिम्फोमा, ल्यूकीमियां और मायलोमा के रोगी, केंसर की गठान अथवा 1 जुलाई 2020 के बाद ज्ञात तथा केंसर का उपचार लाभ ले रहे रोगी, सिकलसेन, बोनमेरोफेल्योर, एप्लास्टिक एनीमिया या थेलेसीमियां रोग के गंभीर रोगी, प्रारंभिक अवस्था के रोगी जो रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी एवं एचआईबी से संक्रमित हैं और दिव्यांग व्यक्ति जिन्हें सहायता की जरूरत हो जो मांसपेशियों की अशक्तता, मूकवधिर, एसिड अटैक पीड़ित जिनसे स्वसन तंत्र प्रभावित हुआ हो शामिल हैं। इन्हें कोविड टीकाकरण लगाया जाएगा।

