टीबी हारेगा देश जीतेगा एक जन आंदोलन पर आधारित साइकिल रैली निकाली गई

( रतलाम )

रतलाम जिले को वर्ष 2025 तक जिले को टीवी मुक्त बनाने के उद्देश्य से जन आंदोलन साइकिल रैली निकाली गई। सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि लोगों को टीबी रोग से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ. योगेश नीखरा ने किया।
रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर दो बत्ती चौराहा, रेलवे स्टेशन से होकर चांदनीचौक, माणकचौक होती हुई जिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई। जानकारी देते हुए डॉ योगेश नीखरा ने बताया कि जिले में टीबी से बचाव के लिए हर माह निरंतर जागरूकता संबंधी गतिविधियां की जा रही है। गतिविधियों के लिए विभिन्न संस्थाओं एवं आमजन का सहयोग लिया जा रहा है। सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी व्यक्ति को 15 दिन से अधिक की खाँसी और निरंतर बुखार होने पर जिला चिकित्सालय रतलाम के टीबी निदान केंद्र पर आकर अपनी खखार की जांच अवश्य कराएं। टीबी की जांच हेतु समस्त प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं एवं प्रभावी दवाईयां जिला चिकित्सालय में निशुल्क उपलब्ध है। किसी भी स्थिति में रोग होने पर उसे ना छुपाए तत्काल अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले। आयोजित रैली में डॉ. अनिल सराफ, डॉक्टर, देवेंद्र शाह, नितिन फलोदिया, दीपांश, मोहित पगारिया, सौरव पगारिया, डॉ. रोहित चौधरी, डॉ मंगलेश धाकड, डॉक्टर लेखराज पाटीदार, डॉक्टर वेदांत आदि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें