राज्य मंत्री श्री यादव ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

( भोपाल )

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने जेल अधीक्षक श्री शफीक एहमद सिद्दीकी के साथ जिला जेल अशोकनगर का औचक निरीक्षण किया।

राज्य मंत्री श्री यादव ने जेल में सजा काट रहे कैदियों से भेंट कर उन्हें नियमानुसार मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल में अतिरिक्त सुविधा की दृष्टि से शीघ्र हेण्डपम्प लगवाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी साथ थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें